क्लबों में देर रात पार्टियां फिर शुरू - GlobalPlus News

Global Plus News is information about current events ,latest news tranding news of all over the world

Monday, November 26, 2018

क्लबों में देर रात पार्टियां फिर शुरू

मोहाली में रविवार रात डिस्को क्लब की जांच करती जीरकपुर पुलिस।- निस

राजेश गर्ग/ निस
जीरकपुर, 25 नवंबर
जीरकपुर स्थित डिस्को क्लबों में देर रात पार्टियां फिर शुरू हो गयी हैं। इन डिस्को क्लबों पर कुछ हफ्ते सख्ती के बाद पुलिस ने ढील छोड़ दी है। जिले में रात 12 बजे तक ही डिस्को क्लब चलाने की इजाजत है। लेकिन, शनिवार रात ढकोली में पुलिस एक बजे डिस्को बंद करवाने पहुंची। वहीं, ग्लोबल माॅल में स्थित डिस्को क्लब को बंद कराने जीरकपुर पुलिस साढ़े 12 बजे पहुंची। इसके महज कुछ देर पहले ही यहां पार्टी बंद की गई।
इस बारे में बात करने पर जीरकपुर के थाना प्रमुख गुरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी पूरे 12 बजे भेज दी गयी थी। ग्लोबल माॅल में कुछ देरी के साथ पुलिस ने क्लब बंद करवा दिया था। ढकोली थाना प्रमुख अमृतपाल सिंह सिद्धू ने कहा कि पूरे 12 बजे डिस्को बंद करवा दिया था, यदि इसके बाद फिर से चला लिया गया, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एएसपी डेराबस्सी हरमन हांस ने कहा कि नियमों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देर रात डिस्को क्लब खोलने वाले के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस से सख्ती करने की मांग

इलाके के लोगों का कहना है किडिस्को वालों को पुलिस अतिरिक्त समय दे रही है। लोगों ने पुलिस से डिस्को क्लबों पर सख्ती करने की मांग करते हुए कहा कि शहर का माहौल ठीक रखने के लिए जरूरी है कि ये क्लब समय पर बंद हों। गौर हो कि यहां शुरू से ही डिस्को क्लब तड़के 4 बजे तक पार्टियां चलाकर नियमों का उल्लंघन करते रहे हैं।

The post क्लबों में देर रात पार्टियां फिर शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PREO25

No comments:

Post a Comment