हरिपुर को हराकर कोना अगले दौर में - GlobalPlus News

Global Plus News is information about current events ,latest news tranding news of all over the world

Monday, November 26, 2018

हरिपुर को हराकर कोना अगले दौर में

बीबीएन (निस) : सरोज मैमोरियल युवक मंडल सूरजपुर द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष निशांत ठाकुर ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। क्लब के प्रधान उमेश ने बताया कि रविवार को शुभारंभ के अवसर पर पहला मुकाबला कोना व हरिपुर के बीच हुआ। इसमें कोना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए। जवाब में उतरी हरिपुर की टीम मात्र 50 रन ही बना पाई। कोना ने यह मुकाबला 20 रनों से जीत लिया। मैच में सर्वाधिक 22 रन बनाने वाले कोना के सोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

The post हरिपुर को हराकर कोना अगले दौर में appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Reo5ma

No comments:

Post a Comment