हरिपुर संडोली खाबड़िया के दंगल में पहुंचे 200 पहलवान - GlobalPlus News

Global Plus News is information about current events ,latest news tranding news of all over the world

Monday, November 26, 2018

हरिपुर संडोली खाबड़िया के दंगल में पहुंचे 200 पहलवान

बीबीएन (निस) : ग्राम पंचायत संडोली के गांव हरिपुर संडोली खाबड़ियां में सालाना कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 200 से ज्यादा पहलवानों ने ने हिस्सा लिया । ग्राम पंचायत हरिपुर संडोली के प्रधान भाग सिंह चौधरी ने बताया कि यह क्षेत्र का सबसे बड़ा दंगल होता है। 200 से ज्यादा पहलवानों ने हिस्सा लिया । छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी उपस्थित हुए व विशेष अतिथि के रूप में नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष मदन चौधरी ने शिरकत दी। प्रधान भाग सिंह ने बताया कि माली की कुश्ती जिसमें विजेता पहलवान को 36 हजार व उपविजेता पहलवान को 35 हजार रुपए रखे गये हैं वो हितेश सिंह काला बहादुरगढ़ व गौरव माछुवाड़ा में हुई। जो कि काफी लंबे समय तक चली व समाचार लिखे जाने तक यह सपष्ट नहीं हो पाया कि विजेता का खिताब किस पहलवान के नाम रहा।

The post हरिपुर संडोली खाबड़िया के दंगल में पहुंचे 200 पहलवान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PREQHf

No comments:

Post a Comment