पंचकूला, 25 नवंबर (ट्रिन्यू)
पंचकूला में रविवार को माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला। -दैनिक ट्रिब्यून
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि भाजपा निगम चुनाव के लिये पूरी तरह से तैयार है, जबकि विपक्षी दल ऊहा-पोह की स्थिति में हैं। भाजपा पार्टी निशान पर चुनाव लड़ेगी। ऐसे लोगों को टिकट दिया जायेगा जो जीतने की स्थिति में होंगे और जो पार्टी विचारधारा से सहमत होंगे। पहली बार मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से हो रहा है। पार्टी ने चुनाव के लिये पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं।
बराला आज यहां माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने माता मनसा देवी मंदिर के सामने मार्केट में आम लोगों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम लाल बंसल आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव को लेकर विपक्षी दल अभी पूरे मन से तैयार नहीं हैं। ऐसे में नहीं लगता कि उनके उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशियों के सामने मैदान में टिक पायेंगे।
इनेलो के विभाजन को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे परिवार का आंतरिक फैसला बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का स्तर गिर रहा है। भाजपा ने कभी मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं किया। बराला के अनुसार प्रधानमंत्री का मन की बात आज 49वां कार्यक्रम था। अब तक के कार्यक्रमाें में उन्होंने सामाजिक, जनहित व देश हित के मुद्दों काे उठाया।
The post भाजपा निगम चुनाव को तैयार, विपक्ष ऊहापोह में : बराला appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2R9LBkd
No comments:
Post a Comment