आरोपी रामकुमार 5 दिन के रिमांड पर, उगलेेगा राज - GlobalPlus News

Global Plus News is information about current events ,latest news tranding news of all over the world

Monday, November 26, 2018

आरोपी रामकुमार 5 दिन के रिमांड पर, उगलेेगा राज

पंचकूला, 25 नवंबर (ट्रिन्यू)

पंचकूला में रविवार को आरोपी रामकुमार (दायें) को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाता पुलिस कर्मचारी। -दैनिक ट्रिब्यून

जिला के गांव खटोली में पांच हत्याओं के आरोपी रामकुमार को आज पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपी का 7 दिन का रिमांड मांगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी से हत्या के लिए प्रयोग किया गया हथियार, कपड़े और बाइक बरामद करने हैं, जिसके बाद आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि जिला गांव खटौली में एक ही परिवार की चार नहीं, बल्कि पांच हत्याओं का खुलासा हुआ है। यह खुलासा रिमांड पर चल रही लवली ने किया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने लवली के पति रामकुमार को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। रामकुमार ने लवली और मोहित के साथ मिलकर चारों हत्याएं की थीं। अभी मामले में पुलिस ने मोहित, सुरेशपाल को गिरफ्तार करना है।
पुलिस उपायुक्त कमलदीप गोयल ने बताया कि रिमांड के दौरान लवली ने कबूल किया है कि उसने अपने पति रामकुमार और मामा सुरेशपाल के बेटे मोहित के साथ मिलकर चारों हत्याएं की थीं। लवली ने रिमांड के दौरान एक और खुलासा किया है कि राजबाला की बहू सुधा कहीं गायब नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। सुधा की हत्या राजबाला के साथ मिलकर लवली, रामकुमार, राजबाला के भाई सुरेशपाल, उसके बेटे मोहित ने की थी। इन्हें बहू सुधा के चरित्र पर शक था और बदनामी के डर से उसका गला घोंटकर मार दिया था। जिसके बाद रामकुमार ने गाड़ी में सुधा के शव को ले जाकर कहीं खुर्द-बुर्द कर दिया था। अब पुलिस ने सुधा की हत्या का केस भी दर्ज कर लिया है।

लवली ने रिमांड में किया खुलासा
लवली ने रिमांड में बताया है कि राजबाला, उसकी पौती ऐश्वर्या, पौते दिवांशु उर्फ विशाल, आयुष की हत्या रामकुमार और मोहित के साथ मिलकर की है। रामकुमार यूपी से रिश्तेदार के पास से कंटरी मेड पिस्टल लाया था। जिसके बाद 16 नवंबर की रात को आकर पहले रामकुमार ने राजबाला को गोली मारी, उसके बाद मोहित ने दिवांशु को गोली मार दी। उसके बाद ऐश्वर्या और आयुष को मारकर फरार हो गये थे।

The post आरोपी रामकुमार 5 दिन के रिमांड पर, उगलेेगा राज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PXz32X

No comments:

Post a Comment