चडीगढ़/पंचकूला, 25 नवंबर (नस)
सेक्टर 55/56 की डिवाइडिंग रोड पर रविवार शाम को एक 50 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। पुलिस ने लोगों से सूचना मिलने पर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, परंतु वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई। उसकी पत्नी अलगाव के चलते पंजाब में अपने मूल क्षेत्र में रह रही है। जांच में सामने आया है कि नरेश को शाम के समय लोगों ने सड़क किनारे बेहोश जान पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसे डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक नशे का सेवन करता था इस बारे में जांच की जाएगी।
The post संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RcpkST
No comments:
Post a Comment