कपूरथला से मिली गांव सफीपुर से लापता युवती - GlobalPlus News

Global Plus News is information about current events ,latest news tranding news of all over the world

Monday, November 26, 2018

कपूरथला से मिली गांव सफीपुर से लापता युवती

मोहाली, 25 नवंबर (निस)
सोहाना थाने के अधीन पड़ते गांव सफीपुर से अचानक लापता हुई युवती सोहाना पुलिस ने कपूरथला से बरामद कर ली है। साथ पुलिस ने उसे किडनैप करने वाले
युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विजय उर्फ सोनू निवासी गांव कालरू जिला कपूरथला के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार युवती अपने करनाल स्थित रिश्तेदार के घर किसी फंक्शन पर गई थी। विजय भी वहां कंबाइन चलाने का काम करता था। फंक्शन के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से नंबर एक्सचेंज कर लिया। इसके बाद युवती मोहाली अपने घर वापस आ गई और युवक कपूरथला चला गया। कुछ समय तक दोनों में फोन पर बातें होती रहीं और विजय ने युवती को शादी करने के सपने दिखाए। इसी दौरान एक दिन अचानक युवती घर से लापता हो गयी। इसके बाद परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की, परंतु उसका कुछ पता नहीं चला।
बाद में परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत सोहाना थाना पुलिस को दी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि विजय ही युवती को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। उसने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध भी बनाए। पुलिस ने विजय को कपूरथला के गिरफ्तार कर युवती को भी बरामद कर लिया।

शव मिलने के डेढ़ माह बाद कत्ल का केस दर्ज

मोहाली (निस) : मुल्लांपुर क्षेत्र के सिसवां चो में बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिलने के करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले मुल्लांपुर पुलिस ने इसे महज हादसा मानकर कार्रवाई की थी। मृतकों के परिजनों ने कत्ल की आशंका जताते हुए एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद राजेंद्र कुमार (72) और उनकी पत्नी आशा रानी (70) की मौत के इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। राजेंद्र चंडीगढ़ के सेक्टर-46बी के रहने वाले थे।

The post कपूरथला से मिली गांव सफीपुर से लापता युवती appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PW1L4e

No comments:

Post a Comment