मोरनी, 25 नवंबर (निस)
आगामी 9 दिसंबर को जींद में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का न्योता देने के लिए जिला पंचकूला के प्रभारी डाॅ. केसी बांगड़ मोरनी पहुंचे। उन्होंने लोगों को जींद में होने वाले समस्त हरियाणा सम्मेलन को एेतिहासिक बताते हुए भारी से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। बांगड़ ने अपने संबोधन में कहा कि ताऊ देवीलाल का मोरनी से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने मोरनी के विकास को लेकर काफी काम किए हैं। उन्होंने कहा कि जो युवा साथी ताऊ देवी लाल के साथ काम नहीं कर पाए वह दुष्यंत चौटाला में उनकी छवी देख अपना समर्थन देने का काम कर रहे हैं। बैठक के बाद उन्होंने इलाके के विकास को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।
The post जींद सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को दिया न्योता appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2R9LmWl
No comments:
Post a Comment