जीरकपुर, 25 नवंबर (निस)
जीरकपुर पुलिस ने 9 बोतल अवैध शराब सहित जगदीश लाल को काबू करने में सफलता हासिल की है। जीरकपुर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रविन्द्र सिंह ने बताया कि गाज़ीपुर रोड पर गंदे नाले के पास उन्होंने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने जगदीश की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 9 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
The post अवैध शराब सहित एक काबू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PXz1YT
No comments:
Post a Comment