कालका डीजल शैड में 125 ट्रैकमैन के पद खाली - GlobalPlus News

Global Plus News is information about current events ,latest news tranding news of all over the world

Monday, November 26, 2018

कालका डीजल शैड में 125 ट्रैकमैन के पद खाली

पिंजौर, 25 नवंबर (निस)
कालका रेलवे स्टेशन पर स्थित डीजल शैड में 125 जबकि कालका-शिमला ब्रांच में 70 ट्रैकमैनों के पद खाली पड़े हुए हैं। एनआरएमयू ब्रांच सचिव सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि रेलवे विभाग में सुरक्षा मामलों से जुड़े सैकड़ों पद खाली पड़े होने के कारण न केवल मौजूदा रेल कर्मियों पर काम का दबाव है बल्कि रेल कर्मी 8 की बजाय 12 घंटे की ड्यूटी करने को मजबूर हैं, जो सीधे किसी हादसे को न्योता देने के बराबर है और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने जैसी मुख्य मांगें हैं। उन्होंने रेलवे विभाग से सभी रिक्त पदों को भरने की मांग करते हुए कहा कि यदि केन्द्रीय सरकार और रेलवे विभाग ने एनआरएमयू की मांगें नहीं मानी तो 11 दिसंबर से वर्क टू रूल पर काम आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा जब तक ट्रेन और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी नार्म्स पूरे नहीं होंगे, तब तक रेल कर्मी काम आरंभ नहीं करेंगे।

The post कालका डीजल शैड में 125 ट्रैकमैन के पद खाली appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RegHaz

No comments:

Post a Comment