
फरीदाबाद में शुक्रवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान नरेश शास्त्री के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। -हप्र
फरीदाबाद, 13 दिसंबर (हप्र)
पिछले 5 दिन से निगम के सफाई कर्मचारी कई मांगों को लेकर मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें समय पर वेतन, सेवानिवृति का लाभ, शिक्षा भत्ता, एलटीसी और मैरिज लोन दिया जाए। निगम प्रशासन जनता से टैक्स वसूलने की बजाय 88 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी से प्राप्त होने वाली राशि पर नजर लगाए बैठे है। यह राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान होगी।
कर्मचारियों के वेतन के अलावा कर्मचारियों के एरियर व अन्य बकाया 40 करोड़ है। आने वाले माह के वेतन की अदायगी के लिए नगर निगम के कर्मचारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर के नेतृत्व में निगम मुख्यालय से नीलम चौक तक प्रदर्शन किया और इसके बाद लेखा शाखा का घेराव किया। इस मौके पर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज से फरीदाबाद नगर निगम में हस्तक्षेप कर निगम के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने की मांग की।
इस मौके पर श्रीनंद ढकोलिया, महेन्द्र कुण्डिया, रघुबीर चौटाला, रविन्द्र टांक, नरेश भगवाना, मुकेश सन्नूराम, डाल सिंह आदि मौजूद थे।
The post निगम आफिस का घेराव कर की नारेबाजी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38B7LF9
No comments:
Post a Comment