इंगलैंड ने 5 खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया - GlobalPlus News

Global Plus News is information about current events ,latest news tranding news of all over the world

Saturday, July 25, 2020

इंगलैंड ने 5 खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया

मैनचेस्टर, 25 जुलाई (एजेंसी)
इंगलैंड ने अपने 5 खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से रिलीज कर दिया है क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिये टीम में नहीं चुने गये।
पांच खिलाड़ियों में से बल्लेबाज जो डेनली आयरलैंड के खिलाफ आगामी शृंखला से पहले ट्रेनिंग करने वाले सफेद गेंद के ग्रुप के साथ जुड़ जायेंगे। इंगलैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा कि 4 अन्य – डैन लारेंस, क्रेग ओवरटन, ओली रोबिनसन और ओली स्टोन – अपने काउंटी लौट गये हैं। 34 साल के डेनली ने शृंखला का पहला टेस्ट खेला था, लेकिन जो रूट के पितृत्व अवकाश से लौटने के बाद टीम से बाहर हो गये।
ईसीबी ने कहा, ‘डेनली रॉयल लंदन वनडे सीरीज से पहले सोमवार से एजिस बाउल में इंग्लैंड शिविर से जुड़ेंगे जबकि चार अन्य खिलाड़ी इंग्लिश घरेलू सत्र के शुरू होने की तैयारियों के लिये अपनी काउंटी के लिये उपलब्ध होंगे जो एक अगस्त से बॉब विलिस ट्राफी के साथ शुरू होगा।’ इंगलैंड को 30 जुलाई से आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की शृंखला खेलनी है।

The post इंगलैंड ने 5 खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eYokwQ

No comments:

Post a Comment