लखनऊ/कानपुर, 24 जुलाई (एजेंसी)
कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र से करीब महीने भर पहले कथित तौर पर फिरौती के लिए अपहृत लैब टेक्नीशियन की अपहर्ताओं ने हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की जांच में लापरवाही बरतने के लिए शुक्रवार को एक अपर पुलिस अधीक्षक सहित 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कानपुर नगर अपर्णा गुप्ता व तत्कालीन क्षेत्राधिकारी मनोज गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि अपहरण की घटना में फिरौती ली गई या नहीं इसकी जांच के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ पुलिस मुख्यालय, वीपी जोगदंड को निर्देश दिए गए हैं।
यह है मामला : गोविंद नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास पांडेय ने बताया कि कुलदीप लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के साथ किसी अन्य पैथालाजी में काम करता था। कुलदीप ने यादव को अपने किराये के मकान पर शराब पार्टी के लिए बुलाया। वहां यादव को नशीला इंजेक्शन दिया और 5 दिन तक बंधक बनाकर रखा। कुलदीप ने अन्य लोगों की मदद से 26 या 27 जून को यादव की हत्या कर दी और शव को एक कार से ले जाकर पांडु नदी में फेंक दिया।
The post अपहृत लैब टेक्नीशियन की हत्या,11 पुलिसकर्मी निलंबित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2BrxwvM
No comments:
Post a Comment